Posts
Showing posts from October, 2018
वीडियो देखें:Araria Zero Mile | ये बस स्टैंड तो अब ऑटो स्टैंड में तब्दील हो चुका है
- Get link
- X
- Other Apps
350 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Get link
- X
- Other Apps
सहरसा- शहर में लगातार शराब की बड़ी खेप की बरामदगी पुलिस और उत्पाद विभाग की नाकामी और विफलता का है परिचायक, आखिर कहाँ से आ रही है शराब, कैसे बिक रही है शराब, कैसे फल-फूल रहा है शराब का यह अवैद्य कारोबार? पूर्व में जब शराब की बड़ी खेप बरामद होती थी, तो लगता था कि यह पुलिस और उत्पाद विभाग की मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा का फलाफल है लेकिन अब लग रहा है कि यह पुलिस और उत्पाद विभाग की लापरवाही और कर्तव्य से विमुख होने का नतीजा है। बीते दिनों उत्पाद विभाग के गाड़ी चालक पर शराब बेचने का गम्भीर आरोप लगाकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम तक किया था। वही बीती देर रात सहरसा के बनगाँव थाना के बरियाही बाजार के रहने वाले चन्दन पासी के घर पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और बनगाँव थाना के एसएचओ सरवर आलम ने बड़ी मात्रा में पुलिस बल के साथ छापेमारी की।
भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी के 87 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन
- Get link
- X
- Other Apps
ग्रेस इंडिया एजुकेशनल ट्रस्ट के बैनर तले हंसराज महाविद्यालय नई दिल्ली परिसर में भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 87 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रतन कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन कर अलग- अलग विधा के लोगों को सम्मानित किया गया और भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति एवं मानव कल्याण न्यास का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। न्यास के अध्यक्ष डा.शशिधर मेहता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरुआत भारत रत्न अब्दुल कलाम के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
सहरसा : जुआ खेलते आधा दर्जन गिरफ्तार
- Get link
- X
- Other Apps
सहरसा- शहर के शंकर चौक स्थित सब्जी मंडी में रविवार की देर रात एक आढत में छापेमारी के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया गया। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी व प्रभारी सदर थानाध्यक्ष सह अंचल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह छापेमारी में शामिल थे। आढत में आधा दर्जन लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सभी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन भारी मात्रा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि बड़ी मात्रा में रुपये की बरामदगी नहीं हो सकी। मौके से रुपये, ताश सहित अन्य सामानों की बरामदगी हुई। शहर में काफी समय बाद जुआ खेलने वालों के खिलाफ छापेमारी किया गया है। जो आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई से जुआ खेलने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। via k.t
शर्मनाक : मुज़फ़्फ़रपुर में भोजन के अभाव से एक शख्स ने तोड़ा दम
- Get link
- X
- Other Apps
मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मुज़फ़्फ़रपुर भले ही स्मार्ट सिटी के लिए नामित हो गया हो लेकिन आज भी यहं के लोगों को दो जून की रोटी नही मिल पाती है. प्रखंड क्षेत्र के बिरहिमा गांव मे आर्थिक तंगी के कारण 47 वर्षीय मनोज कुंवर की मौत हो गई। उनकी मौत से दो दिन पहले से ही घर मे चूल्हा नही जल रहा था। पड़ोसियों की मदद के बाद मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी पत्नी इंदु देवी और पिता भी कुपोषण के कारण बीमारी की चपेट में हैं। सूचना के बाद अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बिरहिमा बाजार के चिकित्सक देखने तो आये पर स्थिति गम्भीर बताते हुए एम्बुलेंस मंगाकर हॉस्पिटल ले जाने की सलाह देकर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली। राविवार को स्थानीय मुखिया लालसा देवी के पति पूर्व मुखिया रामयोध्या महतो ने पीड़ित परिवार से मिलकर उसे आर्थिक मदद दिया। मृतक की पत्नी इंदु देवी ने बताया कि उनको दो पुत्र और दो पुत्री है। बड़ा पुत्र मुन्ना कुमार विगत तीन चार से लापता है. वह अपने छोटे- छोटे बच्चों के साथ अपने घर पर रहती है. विगत कुछ वर्ष पूर्व मिला इंदिरा आवास योजना की राशि से एक कमरा बना था। इंदु देवी ने बताया कि उसके पा...
सिकटी- शराब के नशे में हंगामा करने पर पुलिस ने दो टीचरों को गिरफ्तार कर अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ राकेश कुमार के मुताबिक इंडो नेपाल बॉर्डर लेटी गांव के पास ये लोग नशे की
- Get link
- X
- Other Apps
सिकटी - शराब के नशे में हंगामा करने पर पुलिस ने दो टीचरों को गिरफ्तार कर अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ राकेश कुमार के मुताबिक इंडो नेपाल बॉर्डर लेटी गांव के पास ये लोग नशे की हालत में उधम मचा रहे थे और रात्रि गश्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार टीचर में उफरेल गांव के जगदीश मंडल और जोगबनी मंडल टोला के राजीव आनंद हैं।
VIDEO:Araria | Kishanganj |चारघरिया, शीतलनगर: NH 327 का नाम सुनते ही लोगों को आता है बुख़ार, गड्...
- Get link
- X
- Other Apps
wait please अररिया- बहादुरगंज नेशनल हाईवे NH-327E की मरम्मती कार्य से राहगीर परेशान हैं, जितने परेशान आम लोग हैं उससे कहीं ज्यादा परेशान कारोबारी भी हैं। जगह जगह डायवर्सन और गाड़ियों के चलने से धूल उड़ने पर लोग बेहद परेशान हैं। कारोबारी और राहगीरों ने #NHAI से पानी छिड़काव करने की मांग रखी है। भारी धूल की वजह से बदलते मौसम के साथ खांसी और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस रुट पर पड़ने वाले महादेवदिघी, हड़वा, चारघरिया, शीतलनगर, सपटिया बिशनपुर, चोपड़ा बुखारी, जहानपुर और खुट्टी चौक के कारोबारियों की शामित आ गई है। इससे कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और हादसे का अंदेशा बना हुआ है। दोनों जिलों को प्रशासन से गुजारिश है कि इस मामले को गंभीरता से लें।
अररिया- बहादुरगंज नेशनल हाईवे की मरम्मती कार्य से राहगीर परेशान, जगह जगह डायवर्सन और धूल से लोग बेहद परेशान, राहगीरों ने NHAI से पानी छिड़काव करने की रखी मांग, धूल की वजह से बदलते मौसम में खांसी
- Get link
- X
- Other Apps
अररिया- बहादुरगंज नेशनल हाईवे की मरम्मती कार्य से राहगीर परेशान, जगह जगह डायवर्सन और धूल से लोग बेहद परेशान, राहगीरों ने NHAI से पानी छिड़काव करने की रखी मांग, धूल की वजह से बदलते मौसम में खांसी और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा, चारघरिया, शीतलनगर, सपटिया, खुट्टी चौक के कारोबारी सबसे ज्यादा हो रहे हैं परेशान, निर्माण कंपनी से राहत की उम्मीद है।
नेपाल : 20 लाख के अवैध पटाका के साथ नेपाल में तीन भारतीय नागरिक गिरप्तार
- Get link
- X
- Other Apps
धरान उपमहानगरपालिका–10 धर्मपथ में भाडा के घर मे छुपा के रखे 20 लाख के 21 बोरा अवैध पटाखा के साथ पूर्णिया निवाशी पाण्डव उर्फ राजकुमार दास, अररिया जिला के अरबिन्द देव व मधेपुरा का दिलिप देव को इलाका पुलिस कार्यालय धरान ने गिरप्तार किया है । धरान स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार से मिली जानकारी अनुसार केला के ट्रक में छुपा कर पटाखों को लाया गया था। नेपाल में पटाका के कारोबार पर प्रतिबंध है । पटाका के साथ पकड़े जाने पर लगभग 10 सालो की सजा है । नेपाल पुलिस इतने परिणाम में अवैध तरीके आये पटाका के संबंध में गहन जांच पड़ताल में जुट गया है
अररिया : निर्धन कि मदद के लिए आगे आये वार्ड सदस्य
- Get link
- X
- Other Apps
अररिया : फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सैफगंज पंचायत वार्ड संख्या पांच निवाशी कमलेश्वरी ऋषिदेव 70 वर्षीय का शनिवार को निधन हो गया।मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह दाह संस्कार का खर्च भी उठा सके। ऐसे में वार्ड सदस्य बाबू मंडल आगे आया और पहल करते हुए परिवार के लिए मदद जुटाई। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए जरूरी सामग्री का वहन किया और समाज में एक मिसाल पेश की है। बाबू मंडल ग्रामीण नंदन सिंह, शिवशंकर कुमार सिंह,बिक्कू ऋषिदेव, जगदीश ऋषिदेव,शिवू महतो,खन्तर ऋषिदेव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। via k.t
अररिया -फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक श्रीवास्तव का निधन,हाट अटैक से निधन।फारबिसगंज आवास पर सुबह हुआ निधन।
- Get link
- X
- Other Apps
अररिया- सांसद सरफ़राज़_आलम साहब आज दिल्ली से अररिया पहुंचे।फिर दिन के 1 बजे अररिया नगर परिषद योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 57 लाख के लागत से बनने वाले RCC नाले का शिलान्यास किये
- Get link
- X
- Other Apps
अररिया -माननीय सांसद सरफ़राज़_आलम साहब आज दिल्ली से अररिया पहुंचे।फिर दिन के 1 बजे अररिया नगर परिषद योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 57 लाख के लागत से बनने वाले RC C नाले का शिलान्यास किये।चांदनी चौक से जैन धर्मशाला तक नाले का निर्माण किया जायेगा। अररिया नगर परिषद अध्यक्ष # रितेश_कुमार_रॉय जी और उप नगर परिषद अध्यक्ष # अफसाना_प्रवीण जी उपस्थित रही।
Araria जीरोमाइल बस स्टैंड पर जब बस कंडक्टर और ऑटो चालक भिड़े, पूरा वीडिय...
- Get link
- X
- Other Apps
किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में बरतें पारदर्शिता
- Get link
- X
- Other Apps
अररिया। प्रखंड क्षेत्र के बरदबट्टा पैक्स में रविवार को किसानों के लिए पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें फसल सहायता अनुदान, पैक्स का सदस्य बनाने, तथा आगामी सत्र में धान की अधिप्राप्ति से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में किसानों से आवेदन भी लिये गये। मौके पर मौजूद बीसीओ संदीप कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।