सहरसा : जुआ खेलते आधा दर्जन गिरफ्तार

सहरसा- शहर के शंकर चौक स्थित सब्जी मंडी में रविवार की देर रात एक आढत में छापेमारी के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया गया। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी व प्रभारी सदर थानाध्यक्ष सह अंचल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह छापेमारी में शामिल थे। आढत में आधा दर्जन लोग जुआ खेल रहे थे।
पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सभी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन भारी मात्रा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि बड़ी मात्रा में रुपये की बरामदगी नहीं हो सकी। मौके से रुपये, ताश सहित अन्य सामानों की बरामदगी हुई। शहर में काफी समय बाद जुआ खेलने वालों के खिलाफ छापेमारी किया गया है। जो आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई से जुआ खेलने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
via k.t
Comments
Post a Comment