शर्मनाक : मुज़फ़्फ़रपुर में भोजन के अभाव से एक शख्स ने तोड़ा दम


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मुज़फ़्फ़रपुर भले ही स्मार्ट सिटी के लिए नामित हो गया हो लेकिन आज भी यहं के लोगों को दो जून की रोटी नही मिल पाती है. प्रखंड क्षेत्र के बिरहिमा गांव मे आर्थिक तंगी के कारण 47 वर्षीय मनोज कुंवर की मौत हो गई। उनकी मौत से दो दिन पहले से ही घर मे चूल्हा नही जल रहा था। पड़ोसियों की मदद के बाद मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी पत्नी इंदु देवी और पिता भी कुपोषण के कारण बीमारी की चपेट में हैं। सूचना के बाद अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बिरहिमा बाजार के चिकित्सक देखने तो आये पर स्थिति गम्भीर बताते हुए एम्बुलेंस मंगाकर हॉस्पिटल ले जाने की सलाह देकर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली।
राविवार को स्थानीय मुखिया लालसा देवी के पति पूर्व मुखिया रामयोध्या महतो ने पीड़ित परिवार से मिलकर उसे आर्थिक मदद दिया। मृतक की पत्नी इंदु देवी ने बताया कि उनको दो पुत्र और दो पुत्री है। बड़ा पुत्र मुन्ना कुमार विगत तीन चार से लापता है. वह अपने छोटे- छोटे बच्चों के साथ अपने घर पर रहती है. विगत कुछ वर्ष पूर्व मिला इंदिरा आवास योजना की राशि से एक कमरा बना था। इंदु देवी ने बताया कि उसके पास कोई भूमि नही है। पति मजदूरी करते थे। परन्तु मजदूरी से मिले पैसे से घर का खर्चा नही चलता था। बच्चों को तो खिलाते थे पर खुद और पति भूखे रह जाते थे। राशन के दुकान से अनाज समय समय पर मिलता था। परन्तु बीच बीच मे राशन खत्म हो जाता था। खाद्य सुरक्षा और पिला कार्ड बना तो है। पिला कार्ड पर सितंबर तक के अनाज का उठाव दिखाया गया है पर इंदु देवी का कहना है कि उसे राशन नही मिला.
राशन खत्म होने के कारण पति बगैर खाना खाए मजदूरी करने जाते थे. धीरे धीरे वे बीमार पड़ गए. वे इतने कमजोर हो गए कि बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो गया. पति के इलाज के लिए न तो पैसे थे ना ही घर मे खाने को अनाज. बूढ़े ससुर कभी कभी अनाज की व्यवस्था करते थे तो दो तीन दिनों पर चूल्हा जलता था. इंदु देवी ने बताया कि उसके ससुर ने पति की चिकित्सा के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बिरहिमा बाजार से सम्पर्क किया था. पर डॉक्टरों ने अपने खर्चे पर एम्बुलेंस मंगाकर बीमार पति को हॉस्पिटल में भर्ती करने की सलाह देकर चले गए. उसके पास इतने पैसे नही थे कि एम्बुलेंस मंगाकर बीमार पति को हॉस्पिटल पहुँचा सकें. फलस्वरूप भूख के कारण बीमारी की चपेट में आये मनोज कुंवर की शुक्रवार को मौत हो गई. मनोज के मौत के बाद अब पड़ोसी भी मदद को सामने आने लगे हैं. शुक्रवार को कई लोग मृतक  के घर पहुचकर उसे मदद का आश्वाशन दिया।

via k.t

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:Araria का नटवरलाल आखिरकार पलासी में पकड़ा गया, ऐसे गिरफ्त में आया बाइक चोर