350 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा- शहर में लगातार शराब की बड़ी खेप की बरामदगी पुलिस और उत्पाद विभाग की नाकामी और विफलता का है परिचायक, आखिर कहाँ से आ रही है शराब, कैसे बिक रही है शराब, कैसे फल-फूल रहा है शराब का यह अवैद्य कारोबार?
पूर्व में जब शराब की बड़ी खेप बरामद होती थी, तो लगता था कि यह पुलिस और उत्पाद विभाग की मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा का फलाफल है लेकिन अब लग रहा है कि यह पुलिस और उत्पाद विभाग की लापरवाही और कर्तव्य से विमुख होने का नतीजा है। बीते दिनों उत्पाद विभाग के गाड़ी चालक पर शराब बेचने का गम्भीर आरोप लगाकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम तक किया था। वही बीती देर रात सहरसा के बनगाँव थाना के बरियाही बाजार के रहने वाले चन्दन पासी के घर पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और बनगाँव थाना के एसएचओ सरवर आलम ने बड़ी मात्रा में पुलिस बल के साथ छापेमारी की।
Comments
Post a Comment