VIDEO:Araria | Kishanganj |चारघरिया, शीतलनगर: NH 327 का नाम सुनते ही लोगों को आता है बुख़ार, गड्...


wait please


अररिया- बहादुरगंज नेशनल हाईवे NH-327E की मरम्मती कार्य से राहगीर परेशान हैं, जितने परेशान आम लोग हैं उससे कहीं ज्यादा परेशान कारोबारी भी हैं। जगह जगह डायवर्सन और गाड़ियों के चलने से धूल उड़ने पर लोग बेहद परेशान हैं। कारोबारी और राहगीरों ने #NHAI से पानी छिड़काव करने की मांग रखी है।

भारी धूल की वजह से बदलते मौसम के साथ खांसी और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस रुट पर पड़ने वाले महादेवदिघी, हड़वा, चारघरिया, शीतलनगर, सपटिया बिशनपुर, चोपड़ा बुखारी, जहानपुर और खुट्टी चौक के कारोबारियों की शामित आ गई है। इससे कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और हादसे का अंदेशा बना हुआ है। दोनों जिलों को प्रशासन से गुजारिश है कि इस मामले को गंभीरता से लें।

Comments