सीमांचल के लाल आमिर समर खान की वीडियो रिलीज से पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

अररिया : भोजपुरी इंडस्ट्रीज ने अब तक दर्शकों को चॉकलेटी हीरो नही दे पाई है पर अब उनकी यह कमी को रज़्ज़ाक खान फ़िल्म प्रोडक्शन पूरी करने जा रही है जी हां कोशी टाइम्स बात कर रही है कोशी-सीमांचल के माटी के लाल आमिर समर खान की जो पहली बार भोजपुरी में हाथ आजमा रहे है और उन्हें यह मौका दिया है।
फ़िल्म निर्माता रज़्ज़ाक खान व प्रोड्यूसर श्र्री खान ने बताया कि वो खुद राजस्थान से ताल्लुक रखते है पर मेरा दिल भोजपुरी वालों के लिए धड़कता है यूपी-बिहार के लोगों के लोगों का टेस्ट मुझे भाता है।
बिग बजट भोजपुरी फ़िल्म गुंडे बनाने वाले रज़्ज़ाक खान ने कहा कि उन्होंने जब फ़िल्म गुंडे की तो विराज भट्ट,रानी चटर्जी,अंजना सिंह प्रज्ञा तिवारी,संजय पांड्य मनोज टाईगर जैसे मार्केट के कलाकारों के साथ काम किया पर मुझे लगा के मुझे नए प्रतिभावान लड़को को काम देना चाहिए फिर हमने कोयले के खान से हीरा यानी आमिर समर खान को निकाला है जो काफी चॉकलेटी हीरो टाइप पर्सनालिटी के है और मुझे उम्मीद है कि आमिर भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बहुत जल्दी बना लेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं काफी उत्साहित हूं वीडियो रिलीज़ से पहले ही पोस्टर सोसल मीडिया पर वायरल हो गया हूं ,सभी आमिर और हमारे प्रोडक्शन को बधाई दे रहे है। सनद रहे के आर.जेड म्यूजिक वर्ल्ड से वीडियो दीपावली में रिलीज़ हो रही है

via kositimes

Comments

Popular posts from this blog

VIDEO:Araria का नटवरलाल आखिरकार पलासी में पकड़ा गया, ऐसे गिरफ्त में आया बाइक चोर